बुधवार से मलमास, सूर्यदेव का धनु राशि में होगा प्रवेश: मांगलिक आयोजन रूके
बुधवार से मलमास, सूर्यदेव का धनु राशि में होगा प्रवेश: मांगलिक आयोजन रूके

बुधवार से मलमास, सूर्यदेव का धनु राशि में होगा प्रवेश: मांगलिक आयोजन रूके

जोधपुर, 13 दिसम्बर (हि.स.)। मंगलवार से सूर्यदेव का धनु राशि में प्रवेश होगा। इससे मलमास आरंभ होने के साथ ही मांगलिक आयोजनों पर रोक लग जाएगी। वहीं विवाह समारोह जैसे आयोजन पर साढ़े तीन माह तक रोक रहेगी। शहनाइयों की गूंज पर अब रोक लग जाएगी। इस साल का अंतिम सावा भी 11 दिसम्बर का था। जो पूर्ण हो गया है। अब 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास रहेगा। इसके बाद 16 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु का तारा अस्त होने से शुभ कार्य नहीं होंगे। इससे पूर्व ही 14 फरवरी से शुक्र का तारा अस्त हो जाएगा। जो 23 अप्रेल को उदय होगा। इसी बीच 15 मार्च से 13 अप्रेल तक मल का मास भी रहेगा। जिससे 23 अप्रेल तक कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, मंदिर निर्माण होंगे। इस बीच 16 फरवरी को बसंत पंचमी, 15 मार्च को फुलेरा दोज व 21 अप्रेल को रामनवमी का अबूझ सावा रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in