बीकानेर जिले का महाजन थाना बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना
बीकानेर जिले का महाजन थाना बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना

बीकानेर जिले का महाजन थाना बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना

बीकानेर, 09 दिसम्बर (हि.स.)। जिले के महाजन पुलिस स्टेशन को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य का नंबर एक पुलिस स्टेशन घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले बीकानेर जिले का कालू थाना पूरे देश में पहले स्थान पर आया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान में सर्वे करवाकर थानों की रैंकिंग जारी की गयी है जिसमें महाजन पुलिस स्टेशन प्रदेश में नंबर एक आया है। देशभर में 74 थानों का चयन किया गया है जिसमें राजस्थान के तीन थाने महाजन, श्रीगंगानगर जिले का चूनावढ़ और सूरतगढ़ शामिल हैं जो तीनों ही बीकानेर रेंज के अंतर्गत आते हैं। इनमें महाजन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। हालांकि इस वर्ष जारी हुई सूची में राज्य का कोई भी थाना देश के सर्वश्रेष्ठ थानों मेें तो शामिल नहीं हो पाया लेकिन जिले के ही लूनकरनसर सर्किल का महाजन थाना राज्य का नं. वन थाना बना है। महाजन थाने के एसएचओ सत्यनारायण गोदारा के अनुसार दो माह पहले केन्द्र की एक टीम इलाके में सर्वे करने आई थी। टीम ने आमजन से जानकारी जुटाई और थाने का भ्रमण कर रिकॉर्ड देखे थे। थानों की रैंकिंग देने के लिए मापदंड तय हैं जिनमें स्मार्ट पुलिसिंग, संवेदनशीलता, जवाबदेही, कानून-व्यवस्था, आपराधिक स्थिति आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in