बिहार विंग के तत्वावधान में प्रवासी बिहारी बुद्धिजीवियों की बैठक सम्पन्न
बिहार विंग के तत्वावधान में प्रवासी बिहारी बुद्धिजीवियों की बैठक सम्पन्न

बिहार विंग के तत्वावधान में प्रवासी बिहारी बुद्धिजीवियों की बैठक सम्पन्न

जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान के बिहार विंग के तत्वावधान में प्रवासी बिहारी बुद्धिजीवियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के सानिध्य में आयोजित हुई। वर्चुअल माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने ऑडियो ब्रिज के माध्यम से सम्बोधित किया। पूनियां ने अपील करते हुए कहा कि बिहार प्रवासी जैसे राजस्थान का अभिन्न हिस्सा हैं वैसे ही बिहार भारत का गौरव है और उसके सम्मान के लिए भाजपा नीत एनडीए को प्रचण्ड बहुमत से बिहार में जिताने के लिए आगे आना चाहिए। चन्द्रशेखर ने कहा कि स्वर्णिम बिहार के माध्यम से स्वर्णिम भारत की परिकल्पना साकार हो सकती है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.पी. चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल एवं प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उॉ. आशुतोष पंत ने सम्बोधित किया। डॉ. पंत के आह्वान पर समस्त बिहार प्रवासियों ने 5-5 कॉल बिहार में अपने परिचितों और आत्मीयजनों को किये एवं बिहार में भाजपा और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बिहार विंग के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, संगठन प्रभारी मुकुंद कुमार, वित्त प्रभारी सुशील सिन्हा, सह-प्रभारी रंजीत चैधरी, हरेन्द्र चैरसिया, शीतल प्रसाद, योगेन्द्र साहू, विनय कुमार, नीरज कुमार, जिला युवा प्रभारी विशाल सिंह एवं अन्य कोर ग्रुप द्वारा यह सामूहिक कॉल जो बिहार चुनाव के लिए किया गया, एक ऐतिहासिक नवाचार बन गया। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in