बरसाती बादल छंटते ही रौद्र रूप दिखा रहे सूर्यदेव
बरसाती बादल छंटते ही रौद्र रूप दिखा रहे सूर्यदेव

बरसाती बादल छंटते ही रौद्र रूप दिखा रहे सूर्यदेव

जयपुर, 11 सितम्बर (हि. स.)। राजस्थान के आसमान पर छा रहे बरसाती बादलों के छंटते ही अब सूर्यदेव दोबारा रौद्र रूप दिखाने पर उतारू हो गए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार को श्रीगंगानगर 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में भी बरसात की गतिविधियां कम होते ही तापमापी का पारा दोबारा बढऩे लगा है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को तेज धूप रही। इससे तापमान बढऩे के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। शाम तक जयपुरवासी ठंडी हवा के लिए तरसते रहे। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। चूरू का अधिकतम तापमान 39.1, बीकानेर में 38.8, बाड़मेर में 37, जैसलमेर में 37.4, जोधपुर में 36.4, कोटा में 35.5, अजमेर में 35 और भीलवाड़ा में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in