पुस्तकालय अध्यक्ष सीधी भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी
पुस्तकालय अध्यक्ष सीधी भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी

पुस्तकालय अध्यक्ष सीधी भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी

जयपुर, 11 नवम्बर (हि. स.)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुस्तकालय अध्यक्ष सीधी भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। 700 पदों पर आयोजित हुई पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती परीक्षा परिणाम में तीन गुणा अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। गैर अनुसूचित क्षेत्र के सामान्य वर्ग पुरुष में 227.80 कटऑफ रही, जबकि महिला में 223.41 कटऑफ रही। विधवा में 124.28 सामान्य में कटऑफ रही। एससी वर्ग पुरुष में 215.69, महिला में 215.69, एसटी पुरुष वर्ग में 191.96 व महिला में 182.81 कटऑफ रही। परित्यक्ता वर्ग में 124.93 कटऑफ रही। एसटी पुरुष वर्ग में 190.57, महिला वर्ग में 190.57, एबीसी पुरुष में 224.17, महिला वर्ग में 220.46, विधवा में 120.81, परित्यक्ता वर्ग में 200 तथा एमबीसी पुरुष वर्ग में 223.46 कटऑफ रही। अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग पुरुष में 200.53, महिला में 182.10, विधवा में 139.37, परित्यक्ता में 138.54, एससी वर्ग पुरुष में 171.37, महिला में 171.37, एसटी वर्ग पुरुष में 129.92 तथा महिला में 120.58 कटऑफ रही। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in