पुलिस का मास्क वितरण का महा अभियान रविवार से, हर थाने में पांच पॉइंट बनाकर बांटेगी मास्क
पुलिस का मास्क वितरण का महा अभियान रविवार से, हर थाने में पांच पॉइंट बनाकर बांटेगी मास्क

पुलिस का मास्क वितरण का महा अभियान रविवार से, हर थाने में पांच पॉइंट बनाकर बांटेगी मास्क

जयपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर पुलिस की ओर से रविवार से मास्क वितरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके आधार पर हर थाने में पांच पॉइंट बनाकर मास्क बांटे जाएगे। यह अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा। इस मास्क वितरण महाअभियान में पुलिस के आलाधिकारी शामिल होंगे। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कोरोना महामारी के विश्वव्यापी संक्रमण के बढते खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना की रोकथाम के लिए ‘‘मास्क-वितरण’’ को एक जन-आन्दोलन का रूप प्रदान किया है। इसी क्रम में जयपुर पुलिस द्वारा अपने नियमित उत्तरदायित्व के साथ-साथ कोरोना महामारी से आम-जन के बचाव एवं सुरक्षा के लिए 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2020 तक जयपुर शहर के 625 प्रमुख चौराहोे,बीट्स क्षेत्रों में मास्क वितरण का मास्क पुलिस महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारम्भ 25 अक्टूबर को गवर्नमेंट हाॅस्टल चौराहे पर पुलिस आयुक्त जयपुर आनंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा। अभियान के दौरान आमजन को कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा के लिए पांच लाख मास्क का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। इस महा अभियान के दौरान आयुक्तालय जयपुर के समस्त अधिकारीगण चौराहोे,बीट्स क्षेत्रों में स्वयं मौजूद रह कर मास्क वितरण के इस महा अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस महा अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकले, अर्थात शत्-प्रतिशत व्यक्ति मास्क पहने हुए होना सुनिश्चित किया जायेगा। पुलिस आयुक्तालय जयपुर समस्त आमजन से अपील करती है कि इस वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा के लिए मास्क अवश्य पहनें क्योंकि ‘‘अभी मास्क ही वैक्सीन है’’। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in