पुलिस आवासन निगम के अधिकारी कर्मचारी सम्मानित
पुलिस आवासन निगम के अधिकारी कर्मचारी सम्मानित

पुलिस आवासन निगम के अधिकारी कर्मचारी सम्मानित

जयपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक एवं राजस्थान पुलिस आवासन एवं निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में राजस्थान पुलिस आवासन एवम् निर्माण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महानिदेशक सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप प्रशंसा पत्र, पुरस्कार राशि के चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये। उन्होंने राजस्थान पुलिस आवासन एवं निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक ए. पौन्नूचामी के निर्देशन में निगम द्वारा किये जा रहे गुणवतापूर्ण कार्यों पर हर्ष व्यक्त किया एवं निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी निरन्तर परिश्रम, निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पुलिस आवासन एवम् निर्माण निगम के सहायक अभियन्ता दानाराम गेंवा, सहायक महाप्रबन्धक रमेश कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर, कम्पनी कमाण्डर बांसवाडा रतन सिंह, वीरेन्द्र सिंह आरक्षी नं. 624, समय सिंह आरक्षी नं. 121, मुख्य आरक्षी नं. 02 मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in