पाकिस्तान से विस्थापित आठ हिन्दुओं को मिली भारतीय नागरिकता
पाकिस्तान से विस्थापित आठ हिन्दुओं को मिली भारतीय नागरिकता

पाकिस्तान से विस्थापित आठ हिन्दुओं को मिली भारतीय नागरिकता

अजमेर, 01 दिसम्बर(हि.स.)। राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्शनगर क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तान से विस्थापित आठ हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई है। भारतीय नागरिकता पाकर पूरा परिवार प्रसन्न है। अजमेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी विशाल दवे ने बताया कि राजस्थान सरकार के गृह विभाग के ग्रुप चार से प्राप्त आदेश व प्रमाण पत्र आज इन परिवारों को प्रदान कर दिए गए। एडीएम सिटी विशाल दवे ने बताया ये परिवार पूर्व में पाकिस्तान के कराची में रहा करते थे। जहां से भारत आकर अजमेर में बस गए। किन्तु नागरिकता नहीं होने से इन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। संविधान संशोधन के बाद इन्हें भारतीय नागरिकता पाने में सुविधा हुई। गृह विभाग से प्राप्त आदेश व प्रमाण पत्र परिवारों को सौंप दिए गए हैं। भारतीय नागरिकता पाने वाले परिवार की सदस्य नीलम सोनी ने बताया कि वे विगत 17- 18 सालों से अजमेर में रह रहे हैं । लम्बे समय से नागरिकता पाने का प्रयास कर रहे थे। कोई आईडी प्रूफ नहीं होने से परेशानी होती थी। बच्चों के स्कूलों में प्रवेश से लेकर अन्य कामों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हिन्दू होते हुए भी अपने देश में विस्थापितों की सी जिंदगी जी रहे थे। नीलम ने बताया कि उनके पति का नाम विष्णु सोनी और एक अन्य परिवार में कविता सोनी व अन्य शामिल है। सभी आज सुन्दर लिबास में नागरिकता प्रमाण पत्र लेने एडीएम कोर्ट पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in