पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में तापमान 2 डिग्री
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में तापमान 2 डिग्री

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में तापमान 2 डिग्री

जयपुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल सिरोही जिले के माउंट आबू में देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से हिल स्टेशन माउंट आबू का तापमान 2 डिग्री बना हुआ है। माउंट में लगातार पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। ऐसे में अचानक सर्दी बढऩे से यहां सैर-सपाटे के लिए आए सैलानियों की कंपकंपी छूट गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो बर्फबारी का असर सिरोही जिले के माउंट आबू में नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों से हिल स्टेशन माउंट आबू का तापमान 2 डिग्री बना हुआ है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा है। लोग देर से काम पर जाने लगे हैं, वहीं अलसुबह लोग गर्म कपड़ों में लिपट रहे है। यहां सैर-सपाटे के लिए आए सैलानी भी स्थानीय लोगों के साथ अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। उत्तरी सर्द हवाएं चलने के साथ ही प्रदेश में सर्दी भी जोर पकड़ती जा रही है। गुरुवार रात प्रदेश के कई शहरों में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। शेखावाटी के सीकर जिले में तो तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। वहीं चूरू, झुंझुनूं और सिरोही के माउंट आबू में भी रात बेहद ठंडी रही। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार रात प्रदेश के सभी शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी जयपुर में रात का तापमान 2 डिग्री नीचे आ गया। कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी शहर में भी तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का मानना है कि अभी तापमान में गिरावट होगी। इसके पीछे कारण उत्तरी भारत के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और वहां से चल रही उत्तरी सर्द हवा है। प्रदेश में शुक्रवार को जयपुर में 13.2, अजमेर में 13.6, भीलवाड़ा में 11.5, अलवर में 12.8, कोटा में 14.3, सवाई माधोपुर में 14.3, बूंदी में 14.6, उदयपुर में 13.6, बाड़मेर में 13.8, जैसलमेर में 11, जोधपुर में 11.9, बीकानेर में 10, चूरू में 5.7, पिलानी में 7.1 और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in