निगम चुनावों में विकास- सुशासन के एजेंडे पर भाजपा को मिलेगा जनादेश- चौधरी
निगम चुनावों में विकास- सुशासन के एजेंडे पर भाजपा को मिलेगा जनादेश- चौधरी

निगम चुनावों में विकास- सुशासन के एजेंडे पर भाजपा को मिलेगा जनादेश- चौधरी

जोधपुर/जयपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान के जोधपुर, जयपुर और कोटा में होने वाले निगम चुनाव को लेकर अब क्षेत्र में बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री तथा जोधपुर के चुनाव समन्वयक कैलाश चौधरी ने शहर के विभिन्न इलाकों ने में चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया। चौधरी ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जहां अपने वादे पूरे कर रही हैं, जबकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जिस विकास और सुशासन का सपना दिखाया था, उसका कोई अतापता नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को शहरी विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार निगम क्षेत्रों में विकास कार्य कराने में पूरी तरह विफल रही हैं। भाजपा निगमों के कामकाज में पूरी पारदर्शिता लाना चाहती है। इसके लिए निगमों के सभी काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इससे लोग घर बैठे अपना काम करा सकेंगे। युवाओं को आगे लाकर भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि नए कार्यकर्ताओं को वह आगे ला रही है, जोकि नई ऊर्जा के साथ जोधपुरवासियों के हित में काम करेंगे। भाजपा का मंत्र 'सबका साथ-सबका विकास' : कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस पर जातपात, वोटबैंक एवं विभाजनकारी नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जोधपुर की जनता विकास एवं नीति आधारित सुशासन के एजेंडे पर भाजपा को पूर्ण जनादेश देगी। यह चुनाव हम सकारात्मक विकास के एजेंडे पर लड़ रहे हैं। भाजपा न तो अल्पसंख्यकों की और न ही बहुसंख्यकों की राजनीति करती है। हमारा मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। दूसरी ओर कांग्रेस जातपात, वोटबैंक एवं विभाजनकारी राजनीति में लगी है। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in