नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों में दिखा जोश, उत्साह:  नगर निगमों के लिए नामांकन जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी
नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों में दिखा जोश, उत्साह: नगर निगमों के लिए नामांकन जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी

नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों में दिखा जोश, उत्साह: नगर निगमों के लिए नामांकन जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी

जोधपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। दोनों नगर निगम उत्तर और दक्षिण के चुनाव के लिए आज नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान नामांकन भरने के लिए प्रत्याशियों की रेलमपेल रही। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी थी लेकिन कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए। इधर कई बागी नेताओं ने भी नामांकन दाखिल किए। इन नामांकन पत्रों की जांच व संवीक्षा कल होगी। नगर निगम चुनाव का पहला पड़ाव आज पूरा हो गया। आज नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य दलों व बागी प्रत्याशयिों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इधर नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी तय करने को मची खींचतान में कांग्रेस की अंदरुनी कलह खुलकर चौड़े आ गई है। हालात ऐसे बन गए कि बगावत से डरी पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची तक जारी नहीं कर पाई। अपने चहेतों को टिकट दिलाने की जद्दोजहद में जुटे कांग्रेसी नेताओं के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेट वैभव गहलोत तक की नहीं चल पाई। वे भी मैदान छोड़ जयपुर निकल लिए। बाद में गहलोत ने स्वयं मोर्चा संभाल कुछ डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश अवश्य की। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि कांग्रेस ने निगम प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। इसके बजाय प्रत्याशियों को फोन कर सूचित कर दिया गया कि उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है और वे सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दे। कांग्रेस ने सूची सार्वजनिक करने की बजाय सीधे ही प्रत्याशियों को कॉल कर नामांकन पत्र भरवाए। साथ ही पीसीसी से मिले सिंबल सभी छह ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से बंटवा दिए गए। शहर की तीनों विधानसभा के छह ब्लॉक अध्यक्षों को ये जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने प्रत्याशियों को बुलाकर सिंबल सौंपे। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने पहले दावेदारों को बुलाकर फीडबैक लिया, इसके बाद तीन दिन तक होटल में इसे फाइनल करने का प्रयास किया। तीनों विधानसभा की अलग-अलग लिस्ट में शामिल नामों पर सहमति नहीं बनी। प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में एआईसीसी के पर्यवेक्षक बीपी सिंह, लोकसभा प्रत्याशी रहे और आरसीए चेयरमेन वैभव गहलोत, शहर विधायक मनीषा पंवार, सूरसागर प्रत्याशी रहे प्रो. अयूब खान, निवर्तमान शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी और सरदारपुरा के प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह सोलंकी को शामिल किया गया था। नाम वापसी 22 तक नगर निगम चुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि थी। अब नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 अक्टूबर को करवाई जाएगी। उम्मीदवार अपना नाम 22 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं। चुनाव चिन्हों का आवंटन 23 अक्टूबर को किया जाएगा जबकि मतदान 29 अक्टूबर व 1 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। मतगणना 3 नवंबर को प्रात: 9 बजे से होगी। पुलिस ने दिखाई सख्ती कोरोना के कारण इस बार पुलिस पूरी सख्ती के मूड में नजर आई। कलेक्ट्रेट और निगम परिसर में सिर्फ प्रत्याशी व प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया गया रहा है। साथ ही दोनों मुख्य द्वार पर उनके समर्थकों को भी एकत्र नहीं होने दिया गया। ऐसे में दिनभर नामांकन कार्य शांतिपूर्वक चलता रहा। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किएं। कोविड-19 गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने भी अतिरिक्त बंदोबस्त किए हैं। आज नामांकन का अंतिम दिन होने कारण निर्धारित साढ़े दस बजे से काफी पहले ही प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट में पहुंचना शुरू हो गए। सिर्फ प्रत्याशियों व प्रस्तावकों की प्रवेश दिए जाने के कारण कलेक्ट्रेट व निगम परिसर में ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। अलबत्ता प्रत्याशी बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रत्याशियों को परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग से रखी कुर्सियों पर बैठाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in