नगर निगम चुनाव नजदीक: भाजपा में बैठकों के मंत्रणा शुरू
नगर निगम चुनाव नजदीक: भाजपा में बैठकों के मंत्रणा शुरू

नगर निगम चुनाव नजदीक: भाजपा में बैठकों के मंत्रणा शुरू

जोधपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम चुनाव में जीत के लक्ष्य को सुनिश्चित करने की श्रृंखला में अब बैठकों का दौर शुरू होने के साथ मंत्रणा की जा रही है। सत्तारूढ़ कांगे्रस पार्टी व विपक्ष बीजेपी इस बार निकाय चुनावों को लेकर पुरजोर आजमाइश के प्रयास आरंभ कर दिए है। इसके लिए अब बीेजेपी ने अपने संबंधित कार्यालयों में बैठकों का दौर आरंभ करने के साथ मंत्रणा भी करने लगी है। सरदारपुरा स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक ली। निगम के दोनों बोर्ड में भाजपा ने जीतने के लिये अपनी ताल ठोक दी है। इसी सिलसिले में दोनों बोर्ड के संचालन एवं प्रबंधन हेतु चुनाव समितियों के गठन पर चर्चा की गई। इस बार बीजेपी निगम में अपना बोर्ड बनाने के आतुर नजर आ रही है। वह निगम चुनावों में कांगे्रस को घेरने को लेकर मंत्रणा के साथ सुझाव भी मांग रही है। वहीं सरदापुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में पार्षद दावेदारी के लिये कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी को सौंपे। आवेदन पत्र भाजपा के सभी 12 मण्डल क्षेत्र में मण्डल अध्यक्षों के माध्यम से वितरित किये जा रहे है एवं भरे हुए आवेदन पत्र जमा किए जा रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in