धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से मनाई ईद
धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से मनाई ईद

धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से मनाई ईद

धौलपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। त्याग और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अजहा जनपद में शनिवार को श्रद्वा और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर नमाज अता की गई तथा लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। कोरोना संकट के कारण सरकार द्वारा जारी की गई एडवायजरी के चलते ईद की पारंपरिक नमाज आगरा मुंबई नेशनल हाईवे स्थित ईदगाह में हुई। यहां सुबह करीब सात बजे शहर काजी मौहम्मद मतीन खां गौरी ने चार अन्य मुसलमानों के साथ में ईद की नमाज अता की। ईद की नमाज के बाद देश में अमन-चैन तथा कौमी भाईचारे के लिए दुआ की गई। ईद के मौके पर ईदगाह तथा आसपास के इलाके में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक बचन सिंह मीना तथा सीओ सिटी देवीसहाय मीना सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान ईद की नमाज के दौरान मौजूद रहे। कोरोना संकट तथा सरकार द्वारा जारी की गई एडवायजरी के कारण इस बार ईदगाह और मस्जिदों की बजाय ज्यादातर मुसलमानों ने अपने अपने घरों पर ही ईद की नमाज पढी। ईद की नमाज के बाद में लोगों ने परम्परागत तरीके से ईद की मुबारकबाद दी। हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in