धौलपुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित खुशबू सिंह विजयी
धौलपुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित खुशबू सिंह विजयी

धौलपुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित खुशबू सिंह विजयी

धौलपुर, 20 दिसंबर (हि.स.)। धौलपुर नगर परिषद के सभापति के चुनाव में कांग्रेस समर्थित खुशबू सिंह विजयी रहीं हैं। खुशबू सिंह ने सीधे मुकाबले में भाजपा की सोनम गर्ग को चार मतों से हरा दिया। कांग्रेस समर्थित खुशबू सिंह की जीत के साथ ही कांग्रेस ने धौलपुर नगर परिषद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। धौलपुर नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हुआ,जो अपहरान्ह दो बजे तक चला। कडी सुरक्षा में मतदान के बाद में मतगणना कराई गई,जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी खुशबू सिंह को विजयी घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके जायसवाल ने बताया कि धौलपुर नगर परिषद के नव निर्वाचित 60 पार्षदों में 59 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान वार्ड संख्या 60 से भाजपा पार्षद लोकेन्द्र सिंह मतदान करने नहीं पंहुचे। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस समर्थित खुशबू सिंह को 30 मत मिले,जबकि उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा की सोनम गर्ग को 26 मत मिले। मतगणना में 2 मत निरस्त हुए,जबकि एक प्रत्याशी ने नोटा का प्रयोग किया। मतगणना के बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी आरके जायसवाल ने विजयी नव निर्वाचित सभापति खुशबू सिंह को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उधर,नगर परिषद सभापति के लिए आज संपन्न हुए मतदान तथा मतगणना के दौरान सुरक्षा के कडे इंतजाम देखने को मिले। नगर परिषद तथा उसके आसपास के इलाके में पुलिस और आरएसी की तैनाती से एक छावनी में तब्दील किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in