दोहरीकरण कार्य के कारण उदयपुर-हरिद्वार आंशिक रद्द
दोहरीकरण कार्य के कारण उदयपुर-हरिद्वार आंशिक रद्द

दोहरीकरण कार्य के कारण उदयपुर-हरिद्वार आंशिक रद्द

उदयपुर, 26 दिसम्बर (हि.स.)। हरिद्वार - लक्सर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा। इसके चलते उदयपुर - हरिद्वार रेलगाड़ी भी दिल्ली-हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी -हरिद्वार रेल सेवा जो दिनांक 28.12.20 से 04.01.21 तक (08 फेरे) उदयपुर सिटी से प्रस्थान होगी वह दिल्ली तक संचालित की जाएगी। अर्थात यह रेल सेवा दिल्ली- हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 09610, हरिद्वार -उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 29.12.20 से 05.01.21 तक (08 फेरे) दिल्ली से उदयपुर सिटी के मध्य संचालित की जाएगी। अर्थात यह रेल सेवा हरिद्वार-दिल्ली के मध्य रद्द रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in