दो पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित
दो पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

दो पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

बाड़मेर, 22 सितम्बर (हि. स.)। जिले में निवासरत 2 पाक विस्थापितों को मंगलवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला कलक्टर कार्यालय में मंगलवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने पाक विस्थापित छगन बाई सोढ़ी पुत्री जालमसिंह एवं पवन बाई सोढ़ी पुत्री जालमसिंह को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in