जोधपुर में व्यापारी बंद के पक्ष में नहीं : प्रस्तावित बंद को लेकर असमंजस की स्थिति
जोधपुर में व्यापारी बंद के पक्ष में नहीं : प्रस्तावित बंद को लेकर असमंजस की स्थिति

जोधपुर में व्यापारी बंद के पक्ष में नहीं : प्रस्तावित बंद को लेकर असमंजस की स्थिति

जोधपुर, 07 दिसम्बर (हि.स.)। किसान बिल विरोध को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन की कड़ी में आठ दिसम्बर को देश बंद के तहत जोधपुर में प्रस्तावित बंद को लेकर कोई कार्ययोजना सामने नहीं आई है। फिलहाल किसी संगठन की तरफ से इसके बंद को लेकर कोई घोषणा अब तक नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर प्रस्तावित बंद को लेकर जरूर चर्चा बनी है। कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने किसानों के भारत बंद के आह्वान को अपना समर्थन अवश्य दिया है, लेकिन वे खुलकर इसके पक्ष में आएंगे ऐसा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। कुछ छात्र संगठन अवश्य बंद की तैयारी में जुटे है। जोधपुर में व्यापारी संगठन बंद के पक्षधर नजर नहीं आ रहे है। वे हालांकि पुलिस से सुरक्षा की मांग जरूर कर रहे है। जोधपुर में नहीं दिख रहे प्रस्तावित बंद को लेकर हालात: जोधपुर और इसके आस पास यानी संभाग के किसान अपना अलग से संगठन बनाने की बजाय राजनीतिक दलों से ही जुड़े रहते आए है। ऐसे में भारतीय किसान संघ के अलावा कोई अन्य मजबूत संगठन है नहीं। इधर भाजपा से जुड़ा भारतीय किसान संघ इस आंदोलन से स्वयं को अलग थलग रखे हुए है। अभी कुछेक छात्र संगठन अवश्य कल के प्रस्तावित बंद के समर्थन में तैयारियों में जुटे है। लेकिन अभी तक वे भी अपनी रणनीति तय नहीं कर पाए है कि बंद के दौरान क्या करेंगे। ऐसे में अब मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर फिलहाल कोई रणनीति नजर आती नहीं दिख रही है। शाम तक किसी संगठन ने बंद को लेकर अपना समर्थन नहीं जताया है। पुलिस फिर भी तैयार, जाब्ता रखा जाएगा चौराहों पर : प्रस्तावित बंद को लेकर एक तरफ कोई रणनीति नजर आती नहीं दिख रही है। फिर जोधपुर कमिश्ररेट पुलिस और आस पास में गांवों में पुलिस बल को लगाया जा रहा है। बंद को लेकर मंगलवार को अलग अलग स्थानों पर ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल लगा रहेगा। पुलिस की तरफ से तैयारी पूर्ण है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच शाम सात बजे से ही व्यापारी बाजार आदि बंद कर देते है। यदि ऐसे में वे कल भारत बंद का समर्थन करते है तो और भी नुकसान होने का अंदेशा बना है। जोधपुर के कई व्यापारी संगठनों ने खुद को बंद से अलग थलग रखा है और बाजार खुले रखने की मांग की है। इसके साथ ही पुलिस विभाग से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। सोमवार को जोधपुर के कई व्यापारी संगठनों ने सदर बाजार थाने में पुलिस के साथ बैठक कर वार्ता साझा की और खुद को बंद से रखने की बात की है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in