जोधपुर-बेंगलुरू स्पेशल ट्रेनों के समय में परिवर्तन
जोधपुर-बेंगलुरू स्पेशल ट्रेनों के समय में परिवर्तन

जोधपुर-बेंगलुरू स्पेशल ट्रेनों के समय में परिवर्तन

जोधपुर, 20 दिसम्बर (हि.स.)। जोधपुर से बेंगलुरु चलने वाली 2 जोडी स्पेशल ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 06508 बेंगलुरू-जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस टे्रन 21 दिसम्बर से बेंगलुरू से रात 10.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 2.35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06507 जोधपुर-बेंगलुरू स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसम्बर से जोधपुर से सुबह 5.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 11.10 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 06534 बेंगलुरू-जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 20 दिसम्बर से बेंगलुरू से शाम 5 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 2.35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06533 जोधपुर-बेंगलुरू स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 23 दिसम्बर से जोधपुर से सुबह 5.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 3 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in