जेएनवीयू में लोक नृत्य व गायन प्रतियोगिता
जेएनवीयू में लोक नृत्य व गायन प्रतियोगिता

जेएनवीयू में लोक नृत्य व गायन प्रतियोगिता

जोधपुर, 24 दिसम्बर (हि.स.)। जेएनवीयू छात्र सेवा मंडल की और से विधि संकाय में लोक गायन व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधि संकाय की संयोजक प्रोफेसर डॉ. निधि संदल ने बताया कि लोक गायन प्रतियोगिता में निराली गौड़ व कृष्ण पाल ने प्रथम, यशवंती गौड़ ने द्वितीय एवं रामु दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में निराली गौड़ ने प्रथम, जाह्नवी सोनी ने द्वितीय, यशवंती गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में जाने माने कवि डॉ. सतीशचंद्र बोहरा एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अरुणा टाक थे। डॉ.बोहरा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए सभी छात्र- छात्राओं को बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सह संयोजक डॉ. के आर मेघवाल ने टीम प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in