जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर निकली दौरे पर, लोगों के फेंके झूठे दोने-पत्तल उठाए
जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर निकली दौरे पर, लोगों के फेंके झूठे दोने-पत्तल उठाए

जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर निकली दौरे पर, लोगों के फेंके झूठे दोने-पत्तल उठाए

जयपुर,13 नवम्बर (हि.स.)।जयपुर हेरिटेज नगर निगम में महापौर का पदभार संभालने के बाद महापौर मुनेश गुर्जर शुक्रवार को शहर को चारदीवारी क्षेत्र पहुंची। वहां उन्होंने सड़क पर पड़े हुए लोगों के फेंके झूठे दोने-पत्तल उठा कर डस्टबीन में डाले। महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था के बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने का सकल्प लिया गया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को अपने हाथों से मास्क भी पहनाए। गोविंददेव जी मंदिर से दौरे की शुरुआत करने निकली महापौर मुनेश गुर्जर ने हवामहल बाजार, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बाजार में एक चाय-नाश्ते की दुकान के बाहर पड़ी गंदगी देखी तो खुद वहां गई और जमीन पर पड़े झूठे दोने-पत्तल, चाय के कप, पान-मसाले के पाउच को उठाया और कचरा के डिब्बे में डाले। महापौर मुनेश गुर्जर को इस तरह कचरा उठाते देख वहां खड़े नगर निगम के कर्मचारी व अन्य लोगों ने शर्म से अपने सिर नीचे झुका लिए। इस दौरान पास का दुकानदार हाथ जोड़ते आया और कहा कि आगे से कभी इस तरह की गंदगी नहीं देखने को मिलेगी। महापौर ने भी उससे विनम्रता से समझाया और कहा कि ये अपना ही शहर है। इसे साफ रखने की जिम्मेदारी भी अपनी ही है। चारदीवारी में सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई न होना और सीवर जाम है। इसे सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। चारदीवारी में निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क पर रह रहे बेघरों और आमजन जिनके मुंह पर मास्क नहीं थे उन्हें मास्क पहनाए। इतना ही नहीं लोगों को मास्क बांटे और एक छोटी रैली निकालकर लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया। दौरे की शुरुआत उन्होंने शहर के आराध्य देव गोविंद देव जी के दर्शन के साथ की। इसके बाद वे पैदल चलते हुए चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी के मंदिर पहुंची और वहां भी भगवान के दर्शन किए। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in