जयपुर : ग्रेटर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर तो हैरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर बनीं मेयर
जयपुर : ग्रेटर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर तो हैरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर बनीं मेयर

जयपुर : ग्रेटर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर तो हैरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर बनीं मेयर

जयपुर, 10 नवम्बर (हि. स.)। जयपुर ग्रेटर नगर निगम की पहली मेयर भाजपा की सौम्या गुर्जर बनीं हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या गुर्जर को 44 वोटों से पराजित किया है। 150 पार्षदों में से 97 ने सौम्या को और 53 ने दिव्या को वोट दिया। दूसरी तरफ हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी मुनेश गुर्जर महापौर बनीं हैं। मुनेश गुर्जर को 100 में से 56 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी कुसुम यादव को 44 वोट मिले।जयपुर ग्रेटर से भाजपा की सौम्या गुर्जर और हैरिटेज से कांग्रेस की मुनेश गुर्जर की जीत का दावा मजबूत माना जा रहा है। ग्रेटर निगम के 150 वार्डों में से भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत से अधिक 88 पार्षद है, जबकि कांग्रेस के पास 49 और निर्दलीय 13 पार्षद है। इन निर्दलीयों में से कांग्रेस लगभग 6 पार्षद अपने पास होने का दावा करती रही है। ऐसी स्थिति में भी भाजपा को यहां कोई डर नहीं था। हैरिटेज निगम के 100 वार्ड में से भाजपा के पास 42, कांग्रेस के पास 47 और 11 निर्दलीय थे। यहां कांग्रेस अपने साथ 9 निर्दलीय होने का दावा कर रही थी। इस तरह कांग्रेस के पास यहां बहुमत के आंकड़े 51 से 5 पार्षद अधिक हो गए। इसे देखते हुए यहां कांग्रेस की जीत की संभावना प्रबल मानी जा रही थी। जयपुर में मोहन लाल गुप्ता 1994 से 1999, निर्मला वर्मा व शील धाबाई 1999 से 2004 तक मेयर रही है। 1999 में भाजपा ने निर्मला वर्मा को मेयर बनाया। मेयर के कार्यकाल के दौरान ही वर्मा की मौत हो गई। इसके बाद उनकी जगह शील धाबाई को जयपुर मेयर चुना गया। अशोक परनामी 2004 से 2008 तक जयपुर के मेयर रहे। आदर्शनगर से परनामी के विधायक निर्वाचित होने के तत्कालीन डिप्टी मेयर पंकज जोशी को जयपुर को मेयर चुना गया। 2009 में पहली बार मेयर के प्रत्यक्ष चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को जनता ने सीधे मेयर के रूप में चुना। 2014 में हुए चुनाव के बाद भाजपा के निर्मल नाहटा जयपुर के सातवें मेयर निर्वाचित हुए। अंदरूनी राजनीति के चलते दिसंबर 2016 में नाहटा को मेयर पद से हटाकर अशोक लाहोटी को मेयर बना दिया गया। वर्ष 2018 में सांगानेर से विधायक निर्वाचित होने के बाद लाहोटी ने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जनवरी 2019 में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े विष्णु लाटा कांग्रेस के सहयोग से जयपुर के मेयर बने। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in