जन्माष्टमी पर्व आज : मध्यरात्रि में जन्मेंगे कृष्ण कन्हैया, 21 तोपों की सलामी के साथ होगा जन्माभिषेक
जन्माष्टमी पर्व आज : मध्यरात्रि में जन्मेंगे कृष्ण कन्हैया, 21 तोपों की सलामी के साथ होगा जन्माभिषेक

जन्माष्टमी पर्व आज : मध्यरात्रि में जन्मेंगे कृष्ण कन्हैया, 21 तोपों की सलामी के साथ होगा जन्माभिषेक

-गोविंददेवजी सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का प्रवेश रहेगा बंद जयपुर,12 अगस्त(हि.स.)। भाद्रपद कृष्ण अष्टमीयुक्त नवमीं पर बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। मंदिर—मंदिर श्रीकृष्ण जन्माभिषेक होगा। हालांकि शहरवासी इस बार गोविंददेवजी सहित अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों में नहीं जा सकेंगे,लोग घर बैठे ही ऑनलाइन प्रभु के दर्शन करेंगे। शहर के प्रमुख मंदिरों में होने वाले आयोजनों का लोग ऑनलाइन ही दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधकों ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है। इससे पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास शुरू हो चुका है और मंदिरों के साथ घर—घर तैयारियां की जा रही है। गोविंददेवजी सहित अन्य मंदिरों में भक्तो की कतार नहीं लगेंगी। मंदिर पुजारी और सेवागीर ही सेवा—पूजा करेंगे। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में पुजारी और सेवागीर ही मंदिरों को सजाने में जुटे हुए है। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह मंगला झांकी के बाद ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। श्रीजी को पीत वस्त्र धारण करवाया गया। मध्यरात्रि में जन्माभिषेक होगा। कोरोना के चलते मंदिर में लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा, लेकिन मंदिर परिसर में सभी कार्यक्रम होंगे। मंदिर में एंट्री की सभी जगहों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया। दर्शनार्थियों के लिए पट मंगल रहेंगे। लोग ऑनलाइन ही गोविंददेवजी के दर्शन कर सकेंगे। वहीं इस बार श्रीकृष्ण की शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि मध्यरात्रि 12 बजे 31 तोपों की सलामी होगी। रात 10 से 11 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा पाठ होंगे। मध्यरात्रि 12 बजे गोविंद अभिषेक दर्शन खुलेंगे। इसके बाद गोविंददेवजी का अभिषेक होगा। अभिषेक में 31 लीटर दूध, 21 किलो दही, 2 किलो घी, 10 किलो बूरा, 2 किलो शहद अर्पण किया जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी को पंजीरी लड्डू, सागारी लड्डू, सीरसा व रबडी का भोग लगाया जाएगा। मंदिर को बांदरवालों से सजाया गया है और साथ ही रोशनी भी की गई है। वहीं 13 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। गोविंदेदेवजी से पुरानी बस्ती स्थित मंदिरश्री गोपीनाथजी तक निकलने वाली शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। यहां भी मनाई जा रही है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गोविंद देव जी के अधीन राधा माधव जी, नटवर जी, श्री गोपाल जी, मुरली मनोहर जी मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर, मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर, जगतपुरा स्थित बलराम श्री कृष्ण मंदिर, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर जी में भी जन्माष्टमी मनाई जा रही है। दामोदरजी मंदिर में दोपहर 12 बजे जन्मेंगे श्रीकृष्ण माधव गौड़ संप्रदाय की ओर से चौड़ा रास्ता के राधा दामोदरजी मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान कृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। 12 बजे अभिषेक, भोग शृंगार होगा। ललित संप्रदाय के मंदिर रामगंज बाजार के लाडली मंदिर में दोपहर 12 बजे जन्माभिषेक होगा। नाहरगढ़ की पहाड़ी स्थित चरण मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान कृष्ण के चरण चिह्न का वैदिक मंत्रों से चरणाभिषेक किया जाएगा। भगवान का पंचामृत से स्नान करवाकर उन्हें नई पौशाक धारण कराई जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in