चालीस मंत्रालयिककर्मियों का सम्मान, बोले मंत्री भाटी ; अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू कर दी सौगात
चालीस मंत्रालयिककर्मियों का सम्मान, बोले मंत्री भाटी ; अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू कर दी सौगात

चालीस मंत्रालयिककर्मियों का सम्मान, बोले मंत्री भाटी ; अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू कर दी सौगात

बीकानेर, 16 दिसम्बर (हि.स.)। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी मीडियम के स्कूल शुरू कर, गरीब छात्र-छात्राओं को सौगात प्रदान की है। वे बुधवार को 28वें शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचरी सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रालयिक कार्मिक और सहायक कर्मचारी शिक्षा विभाग की मुख्य कड़ी है। इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने मंत्रालयिक कार्मिकों को नगद पुरस्कार देने की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के हित में निर्णय लेकर, उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। कर्मचारियों का सम्मान एक स्वस्थ परम्परा है जो कर्मचारियों को अथक परिश्रम, लगन और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देती है। शिक्षक संगठनों व कर्मचारी संगठनों से संवाद कर, उनकी लम्बित समस्याओं का निराकरण करने के प्रयास किए है। उन्होंने कोरोना काल में शिक्षा विभाग के कार्मिक व शिक्षकों की भूमिका की सराहना की और कहा कि इस दौरान शिक्षकों ने घर-घर सर्वे कर, इसे नियंत्रण करने में सहयोग प्रदान किया। कलेक्टर नमित मेहता ने मंत्रालिक कर्मचारियों की सेवाओं की तारीफ की और कहा कि यह सम्मान केवल 40 कार्मिकों का सम्मान नहीं है, वरन समूचे शिक्षा विभाग का सम्मान है। ये 40 कार्मिक शिक्षा विभाग के सिस्टम का प्रतिनिधित्व करते है। उन्होंने कहा कि पुरस्कृत कार्मिकों से अन्य कार्मिक प्ररेणा लेकर, नए जोश और निष्ठा से विभाग की प्रगति के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड काल में शिक्षा विभाग ने प्रशासन का भी पूरा सहयोग प्रदान किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने कहा मंत्रालयिक कर्मचारी शिक्षा विभाग का अहम हिस्सा है। कठोर परिश्रम, लगन और श्रेष्ठ कार्यों की बदौलत सम्मानित होने वाले यह कार्मिक हमारे ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्य कर अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे। समारोह को जिला प्रमुख मोडाराम ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in