क्रिसमस पर्व शुक्रवार को, सजेगी झांकियां, होंगी विशेष प्रार्थना
क्रिसमस पर्व शुक्रवार को, सजेगी झांकियां, होंगी विशेष प्रार्थना

क्रिसमस पर्व शुक्रवार को, सजेगी झांकियां, होंगी विशेष प्रार्थना

जयपुर,24 दिसम्बर( हि.स.)। प्रेम और सद्भावना का पर्व क्रिसमस 25 दिसम्बर शुक्रवार को कोरोना काल के चलते सादगीपूर्ण तरीके के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर शहर में काफी उत्साह नजर आ रहा है। राजधानी के बीस से ज्यादा गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित झांकियां सजाई जाएगी और विशेष प्रार्थनाएं आयोजित होंगी। लेकिन इस बार समाजजनों की मौजूदगी में कोई कार्यक्रम नहीं होंगे। सभी कार्यक्रम, प्रार्थना, गीत गायन आदि कार्यक्रम गिरिजाघरों की पादरी मंडली की मौजूदगी में होंगे। सभी कार्यक्रमों को ऑनलाइन साझा किया जाएगा। शहर के कैथोलिक चर्च में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए समाजजन प्रार्थना करेंगे। इसके बाद लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देंगे। क्रिसमस पर चर्चों को रंगीन रोशनी से सजाया जा रहा है। शहर के मॉल्स से लेकर गिरिजाघरों में सांता क्लॉज लोगों को सामाजिक दूरी की पालना, मास्क लगाने सहित अन्य कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही बच्चों को उपहार में मास्क व सैनेटाइजर देंगे। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गिरिजाघरों में गुरूवार की मध्यरात्रि में होने वाला कैरल्स गायन कार्यक्रम रात्रिकालीन कर्फ्यू के चलते इस बार निरस्त किया गया है। चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी दीपक बेरिस्टो ने बताया कि कोरोना काल के चलते पहली बार कार्यक्रम नहीं होगे। चर्च में रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है। सी-स्कीम, घाटगेट स्थित पादरी ने बताया कि क्रिसमस के दिन चर्च में बाइबल का संदेश दिया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्म को लेकर जबरदस्त उत्साह प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर ईसाई परिवार घरों में सजावट करने मे जुटे हुए है। लोग अपने घरों के आंगन में क्रिसमस ट्री बनाकर उसे रंग-बिरंगे बल्बों और खिलौनों से सजा रहे है। वहीं स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। महिलाएं कई तरह के पकवान बना रही है तो बच्चे कैरल सिंगिंग को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है। इसके साथ ही क्रिसमय ट्री का कलरफ्ल बाल्स और स्टार्स सजाया जा रहा है। गिफ्ट की दुकानों में सजावट क्रिसमस पर ग्रीटिंग और उपहार देकर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं। यही वजह है शहर के गिफ्ट सेंटरों पर भी क्रिसमस की खास तैयारियां की गई है। इसके अलावा बेकरी आईटमों की भी जबरदस्त मांग की जा रही है। कुछ लोगों द्वारा तो अपने फेवरेट केक का आर्डर पहले ही दे दिया है। बच्चों के लिए नई कपड़े खरीदे जा रहे है। दुकानों एवं मॉल्स में क्रिसमस से संबंधित उपहारों और सजावटी सामान की खूब खरीदारी हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लाज के ड्रेस पहनकर एक अलग ही अंदाज में नजर आएगें। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in