केन्द्र की मोदी सरकार अन्नदाताओं के हित में कार्य कर रही है-  डाॅ. अलका गुर्जर
केन्द्र की मोदी सरकार अन्नदाताओं के हित में कार्य कर रही है- डाॅ. अलका गुर्जर

केन्द्र की मोदी सरकार अन्नदाताओं के हित में कार्य कर रही है- डाॅ. अलका गुर्जर

जयपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर रविवार को गुर्जर समाज के आस्था स्थल देव धाम जोधपुरिया, निवाई (टोंक) पहुंची, जहां उन्होंने देव स्थल के दर्शन किये। जयपुर से देव धाम जोधपुरिया की यात्रा के दौरान रास्ते में वाटिका मोड, फागी चौराहा कोटखावदा मोड़, कोथून पुलिया, चैनपुरा फाटक, वनस्थली और अन्य अनेक जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज के बंधुओं द्वारा राष्ट्रीय मंत्री बनने पर डॉ. अलका गुर्जर का हार्दिक अभिनंदन किया गया। टोंक के पूर्व विधायक अजीत मेहता, टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रवीर, जिला महामंत्री रामनिवास गुर्जर, भाजपा नेता सतीश चंदेल, निवाई विधानसभा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा, चाकसू विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र बैरवा, भाजपा जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, पूर्व प्रधान जगदीश खींची, टोंक के पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री का टोंक जिले में पधारने पर स्वागत किया। डॉ. अलका गुर्जर ने वनस्थली में किसान चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश के अन्नदाता किसान के पूर्ण विकास हेतु समर्पित है और किसान हित में ही निर्णय हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सहित विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का षड़यंत्र कर रहे हैं, जिसमें वो कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता समझदार है और सब कुछ जानता है, अन्नदाताओं के सम्मान में भाजपा हमेशा खड़ी है और किसान हित में कार्य करती रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संंदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in