केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने बीएसएफ जवानों, कलेक्टर मेहता ने सपरिवार बालिका गृह बच्चियों के साथ मनाया दीपोत्सव का त्यौंहार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने बीएसएफ जवानों, कलेक्टर मेहता ने सपरिवार बालिका गृह बच्चियों के साथ मनाया दीपोत्सव का त्यौंहार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने बीएसएफ जवानों, कलेक्टर मेहता ने सपरिवार बालिका गृह बच्चियों के साथ मनाया दीपोत्सव का त्यौंहार

बीकानेर, 15 नवम्बर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के बीकानेर सैक्टर में जवानों के साथ दीपोत्सव का त्यौंहार मनाया। शनिवार शाम को बीकानेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का कमांडेंट राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेघवाल ने कहा कि जवान सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है। वे बोल कि पीएम नरेंद्र मोदी भी प्रत्येक वर्ष दीपावली जवानों के साथ मनाते हैं व उनके बीच रहते हैं। मेघवाल ने लोकल के लिए वोकल अर्थात् स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की भी बात कही। उधर कलक्टर नमित मेहता परिवार सहित दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए बालिका गृह की बच्चियों के बीच पहुंचे। कलक्टर को अपने बीच पाकर, बालिका गृह की बच्चियों के चहरेे पर उत्साह देखते ही बनता था। बालिका गृह की एक बालिका बड़े उत्साह के साथ जिला कलक्टर, उनकी धर्म पत्नी विनीता मेहता और बच्चों को कुमकुम का तिलक लगाकर आत्मीयता प्रकट की। बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए उन्होंने मिठाई व चॉकलेट का वितरण किया। इससे बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी का माहौल आ गया। कलक्टर मेहता ने बालिकागृह, शिशुगृह, नारी निकेतन तथा सेवाश्रम नम्बर 2 में आवासित बच्चों से मिले और उन्हे उपहार भेंट किए। इस दीवाली पर बालिकागृह की बच्चियों ने मिलकर खुद ही कलरदार आकर्षक दीयें तैयार किए थे, जिसका जिला कलक्टर को अवलोकन कराया गया। बालिका गृह की अधीक्षक शारदा चौधरी ने बताया कि बालिकाओं ने दीवाली से पहले से ही मिट्टी के दीपक बनाना शुरू कर दिए। बाद में इन दीयों को आकषर्क रंग किए गए। इस अवसर पर उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल. डी. पंवार, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग अरविन्द आचार्य, सदस्य किशोर न्यायालय अरविन्द सिंह शेंगर तथा बाल कल्याण समिति की सदस्या ममता रांका भी उपस्थित थीं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in