केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल राजस्थान के दौरे पर
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल राजस्थान के दौरे पर

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल राजस्थान के दौरे पर

जयपुर, 13 अगस्त (हि.स)। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे गुरुवार को नीमराना बावड़ी से रात आठ बजे जयपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार 14 अगस्त को सुबह 9:30 बजे खासा कोठी स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे बनीपार्क स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का दौरा करेंगे। इसके बाद वे उसी दिन शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in