केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की जनसुनवाई: भाजपा नेता शोक सभाओं में शामिल
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की जनसुनवाई: भाजपा नेता शोक सभाओं में शामिल

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की जनसुनवाई: भाजपा नेता शोक सभाओं में शामिल

जोधपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जोधपुर प्रवास के दौरान नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष दामोदर बंग और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल सुराणा के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक जताया। इसके बाद जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा मीडिया विभाग के अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जिला संगठन प्रभारी डॉ. वासुदेव देवनानी सहित अनेक भाजपा नेता नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष दामोदर बंग के निवास पहुंचे। सभी ने दामोदर बंग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शेखावत व पूनिया ने दामोदर बंग की पत्नी और परिवार सदस्यों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जिला महामंत्री रहे गोपाल सुराणा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों मिलकर शोक जताया। इस दौरान जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, नरेश सुराणा, सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे। जन सुनवाई की: स्थानीय सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सर्किट हाउस में गणमान्य लोगों से मुलाकात की। शेखावत शोक सभाओं में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस में करीब चार घंटे तक आमजन से मिले और जन सुनवाई की। शेखावत ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in