किशोरावस्था में बदलाव के अनुसार सही दिशा देना आवश्यक : जायसवाल

किशोरावस्था में बदलाव के अनुसार सही दिशा देना आवश्यक : जायसवाल
किशोरावस्था में बदलाव के अनुसार सही दिशा देना आवश्यक : जायसवाल

धौलपुर, 24 नवम्बर (हि.स.)। उड़ान परियोजना के अंतर्गत धौलपुर जि़ले के समस्त 282 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के उड़ान-तारा कार्यक्रम के लिए चयनित शिक्षकों के किशोर स्वास्थ्य संबंधी पाठयक्रम पर पांच-दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुरानी छावनी में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने किया। जायसवाल ने कहा किशोरावस्था में कई प्रकार शारिरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इन बदलावों को किशोर समुचित शिक्षा के अभाव में समझ नहीं पाते और अवसाद और कुंठा के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में किशोरावस्था में बदलाव के अनुसार सही दिशा देना आवश्यक है। इस कार्यक्रम से शिक्षा के क्षेत्रा में किशोर-किशोरी स्वास्थ्य कौशल शिक्षा को गति मिलेगी। समुचित शिक्षा तथा बाल विवाह की रोकथाम से किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर को सुधारा जा सकता है। सीएमएचओ डा. गोपाल प्रसाद गोयल ने कहा कि 10 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों को समुचित परामर्श देने हेतु 15 उजाला क्लिनिक संचालित हैं। जिनमें काउंसलर द्वारा किशोर-किशोरियों को प्रजनन स्वास्थ्य व किशोरावस्था से संबंधित शारीरिक व मानसिक परिवर्तन सुरक्षित और स्वस्थ यौन व्यवहार विवाह एवं प्रजनन की सही उम्र व तैयारी, प्रजनन तंत्र व यौन संचारित रोग व उनकी अन्य समस्याओं के बारे में उचित परामर्श दिया जाता है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सियाराम मीना ने किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य के संबंध में तथा सेल्फ डिफेंश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त विद्यालयों में किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित 25 शिक्षकों ने किशोर किशोरियों के प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक निदेशक समाज कल्याण एवं महिला आधिकारिता विभाग रामरज मीना, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीना, उड़ान के राज्य प्रतिनिधि श्रीनिवासन सहित अन्य अधिकारी व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in