कांग्रेस सरकार के विरोध ने भाजपा का हल्लाबोल
कांग्रेस सरकार के विरोध ने भाजपा का हल्लाबोल

कांग्रेस सरकार के विरोध ने भाजपा का हल्लाबोल

कोटा, 10 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर गुरुवार को भाजपा के हल्ला बोल आंदोलन के तहत भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव में जनता से किये गए वादों को पूरा नहीं कर पाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन चलाया जा रहा है। सोनी ने बताया कि कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए जनता से झूठे वादे किए। सरकार में आने के बाद गहलोत सरकार जनता से किये गए वादे भूल चुकी है। बिजली के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है, बेरोजगारी से परेशान युवा आत्महत्या करने को मजबूर है। कांग्रेस ने सत्ता में आते है किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा की थी लेकिन किसान आज भी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। प्राकृतिक आपदा, टिड्डीयो से फसल बर्बाद, फसल का उचित मूल्य प्राप्त नही होने आधी कारणों से किसानो को आत्महत्याएं करनी पड़ रही है। युवाओं को रोजगार व बेरोजगारी भत्ते कोराना कुप्रबंधन ओर शहर में बढ़ते अपराध से आम नागरिक परेशान है। आज जनता सरकार से जवाब मांग रही है। जो वादे पूरे नही कर सकते वह झूठे वादे कर सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। प्रदेश की जनता गहलोत सरकार को कभी माफ नही करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश शर्मा/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in