ऑनलाइन पेंशन अदालत में सेवानिवृत 7 कार्मिकों की परिवेदनाओं का निस्तारण
ऑनलाइन पेंशन अदालत में सेवानिवृत 7 कार्मिकों की परिवेदनाओं का निस्तारण

ऑनलाइन पेंशन अदालत में सेवानिवृत 7 कार्मिकों की परिवेदनाओं का निस्तारण

जोधपुर, 15 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन संबधी मामलों को निपटाने के लिए मंगलवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी की परिस्थितियों के कारण पेंशन अदालत ऑनलाइन आयोजित की गई। उत्तर-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार इस वर्ष कोरोना की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा बुजुर्ग सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए पेंशन अदालत ऑनलाइन आयोजित की गई। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि इस वर्ष कुल 7 सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के परिवाद मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय को प्राप्त हुए थे। सभी का निस्तारण कर पत्र के माध्यम से सेवानिवृत कर्मचारियों को सूचित किया गया। इसके साथ ही उन्हें एक लिंक भी भेजा गया, जिस पर सम्पर्क कर वे अपना पक्ष या अग्रिम कार्यवाही व निस्तारण की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मंडल रेल प्रबन्धक पांडेय के निर्देशानुसार मंडल पर सेवानिवृत कर्मचारियों की सुविधा के लिए कल्याण निरीक्षक मोबाइल नंबर 9001198630 पर भी उपलब्ध है, जिस पर कोई भी सेवानिवृत रेल कर्मचारी कार्यदिवस के दिन अपना परिवाद दर्ज करवा सकेगा। परिवाद का रजिस्ट्रेशन उसी समय किया जाएगा तथा एक परिवाद रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। इस नंबर की सहायता से भविष्य में परिवाद की स्थिति तथा निपटारे संबधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in