अमित शाह एवं डाॅ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस सेवा सप्ताह को लेकर हुई बैठक
अमित शाह एवं डाॅ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस सेवा सप्ताह को लेकर हुई बैठक

अमित शाह एवं डाॅ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस सेवा सप्ताह को लेकर हुई बैठक

जयपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के 56वें जन्मदिवस को भाजपा प्रदेशभर में ‘‘सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनायेगी। सेवा सप्ताह के तहत समाज सेवा के क्षेत्र में पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के 56 सेवा कार्य किये जायेंगे। सेवा सप्ताह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के समस्त मोर्चाें के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सेवा सप्ताह कार्यक्रम की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में सेवा सप्ताह के समस्त मोर्चों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक तय कर कार्य सम्पादन हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सेवा सप्ताह कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक को केन्द्रीय मंत्री अजुर्नराम मेघवाल ने सम्बोधित किया। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, अशोक सैनी भादरा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर इत्यादि मौजूद रहे। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान समस्त मोर्चों द्वारा प्रदेशभर में 11 लाख वृक्षारोपण, 1 लाख तुलसी के पौधे घर-घर में लगाये जायेंगे। साथ ही आनलाइन माध्यम से 1 लाख रक्तदान संकल्प पत्र भी भरवाये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि अमित शाह का जन्मदिवस 22 अक्टूबर को है और डाॅ. सतीश पूनियां का जन्मदिवस 24 अक्टूबर को है। हिंदुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in