youth-congress-protest-against-inflation
youth-congress-protest-against-inflation

यूथ कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

जोधपुर, 17 मार्च (हि.स.)। यूथ कांग्रेस देहात द्वारा देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व गैस के बढ़ते दाम सहित किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान ऊंट गाड़ी पर गैस सिलेंडर रख कर कलेक्ट्रेट तक लाए। यहां पर महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष रामनिवास बुधनगर ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया गया है। साथ ही लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन का भी समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि अब तक किसान आंदोलन में 240 किसान शहीद हो चुके है लेकिन केंद्र सरकार उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। देश में बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर यूथ कांग्रेस के युवाओं में रोष है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे पूरे घर का बजट बिगड़ चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in