women39s-empowerment-cycle-rally-organized-deputy-commissioner-of-police-flagged-off
women39s-empowerment-cycle-rally-organized-deputy-commissioner-of-police-flagged-off

महिला सशक्तिकरण साइकिल रैली का आयोजन:पुलिस उपायुक्त यातायात ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर,08 मार्च (हि.स.)। राजधानी जयपुर में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस उपायुक्त यातायात आदर्श सिधु,पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व अभिजीत सिंह,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अमृता दुहन एवं एसीटी फाइबर नेट कंपनी के वाईस प्रसिडेंट कपिल चुगने महिला सशक्तिकरण साइकिल रैली को जवाहर सर्किल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस उपायुक्त यातायात आदर्श सिधु ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस एवं एसीटी फाइबर नेट कंपनी के सहयोग से इस रैली का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हर क्षेत्र में जो अधिकार है वो समान रूप से सभी को मिलें।महिलाएं समाज में अपनी पहचान बनाएं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व अभिजीत सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज के रीढ़ की हड्डी है इनके बिना कोई व्यक्ति समाज में खड़ा नहीं रह सकता है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अमृता दुहन ने कहा कि इस रैली के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश फैलाया जा रहा है।महिलाएं इस समाज में पचास प्रतिशत का हिस्सा रखती हैं और यदि ये ही महिलाएं एक दूसरे की मदद करेंगी तो उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हो सकता। महिलाओं को अपनी शक्तियों का अंदाजा है कि हम सशक्त हैं सबल हैं। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। एसीटी फाइबर नेट के वाईस प्रसिडेंट कपिल चुगने कहा कि सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने इस रैली में भागीदारी निभाई है।उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी देश में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली प्रथम पांच कंपनियों में शामिल है। साइकिल रैली में यातायात पुलिस की महिला पुलिसकर्मी, एन एस एस एवं महारानी कॉलेज की छात्रायें शामिल थीं।रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर सतवीर सिंह, दक्षिण राजेन्द्र सिंह, जयपुर पूर्व अशोक चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार, संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक श्रीपालसिंह, उपनिरीक्षक इंद्राअहलावत,कंपनी के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार वर्मा, परिधि गोस्वामी सहित पुलिसकर्मी एवं आमजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in