woman-raped-by-si-of-khedli-police-station-co-apo-thanadikari-and-si-suspended
woman-raped-by-si-of-khedli-police-station-co-apo-thanadikari-and-si-suspended

खेड़ली थाने के एसआई द्वारा महिला से दुष्कर्म मामला, सीओ एपीओ, थानाधिकारी और एसआई निलंबित

अलवर, 08 मार्च (हि.स.)। खेरली थाने में महिला से सब इंस्पेक्टर भरत लाल द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को कार्रवाई की। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक अशोक चौहान को एपीओ किया गया है। इसके साथ ही खेड़ली थानाधिकारी हनुमान सहाय और सब इंस्पेक्टर भरत लाल को निलंबित किया गया है। मामले की सूचना मिलते ही रविवार की शाम रेंज आईजी हवा सिंह घुमरिया, एसपी तेजस्विनी थाने पर पहुंचे थे। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर तुरंत बलात्कार का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने शिकायत को प्राथमिक दृष्टि से सही पाया तो थानेदार को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए थे। देर रात तक आईजी व एसपी थाने में ही मौजूद रहे थे। यह था पूरा मामला खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई 26 साल की युवती से 54 साल के पुलिस उप निरीक्षक भरत लाल ने थाने में ही दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता दुष्कर्म की शिकायत देने पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामला छुपाती रही। जब उच्चाधिकारियों खबर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। दो- तीन मार्च व चार मार्च को एसआई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। रविवार शाम पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई तब भी उससे छेड़छाड़ करने के साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। सीओ राजगढ़ को दी मामले की तफ्तीश एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ राजगढ़ अंजलि जोरवाल को दी गई है। वह इस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत एसआई को गिरफ्तार कर लिया था। महिला का भी मेडिकल कराया गया है। सोमवार को महिला के 164 के बयान हुए हैं। आरोपित को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in