winter-is-getting-less-effect-temperature-increases
winter-is-getting-less-effect-temperature-increases

सर्दी का असर हो रहा कम: तापमान बढऩे लगा

सर्दी का असर हो रहा कम: तापमान बढऩे लगा जोधपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। शहर समेत मारवाड़ में अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवा का दबाव समाप्त होने के बाद पश्चिमी हवा चलने से आगामी दिनों में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होगा। पिछले कई दिनों से दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। जोधपुर में रविवार को तेज धूप के कारण दिन में सर्दी का असर महसूस नहीं हुआ। जोधपुर शहर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आना कम होने की वजह से अब सर्दी का असर कम हुआ है। अब आगे तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावनाएं भी नजर नहीं आ रही है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के नहीं आने की वजह से धूप का असर भी तेज दिखाई देने लगा है। तापमान में पिछले पांच दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान भी पिछले चार दिनों से औसतन तापमान से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखाई दे रहा। यही कारण है कि शहर में अब ठंडक का असर नहीं बढ़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in