where-the-birds-put-gold-birds-on-the-ground--traffic-awareness-with-band-eagles
where-the-birds-put-gold-birds-on-the-ground--traffic-awareness-with-band-eagles

जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ां करती है बसेरा.. बैंड बाजों के साथ यातायात जागरूकता

जोधपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ां करती है बसेरा.. वो भारत देश है मेरा..। जी हां आज यातायात जागरूकता के लिए कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत प्रतिदिन शहर में जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मंगलवार को नई सडक़ चौराहा पर सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा औऱ दांडिक न्याय विश्वविद्यालय व यातायात पुलिस आयुक्तालय के संयुक्त तत्वावधान में नो रिफ्लेक्टर नो व्हीकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और यातायात नियमों से संबंधी पेंपलेट बांटे। इसके साथ ही यातायात नियमों के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के लिए बैंडवादन से ध्यान आकर्षित किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) नाथूसिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के अधिकारियों व अन्य जवानों ने आज नई सडक़ चौराहा पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की समझाइश की। इसके लिए यातायात नियमों की होर्डिंग्स प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का एनाउंसमेन्ट, यातायात नियमों के पेम्पलेट वितरण कर वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए गए। कार्यक्रम में दौरान गुड सेमेरिटन दिशा निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार, सडक़ सुरक्षा काउंसलिंग, यातायात नियमों का पालन करने वाले सडक़ उपयोगकर्ताओं को फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तेजगति से वाहन चलाना, लालबती का उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाना, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना आदि को लेकर कार्रवाई कर समझाइश की गई। उन्होंने बताया कि इस सडक़ सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन में यातायात नियमों की जानकारी व जागरूता उत्पन्न करना है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in