uttar-pradesh-governor-anandiben-worshiped-in-giriraj-and-circumambulated-satkosi
uttar-pradesh-governor-anandiben-worshiped-in-giriraj-and-circumambulated-satkosi

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने गिरिराज में पूजा कर की सातकोसी परिक्रमा

भरतपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को गोवर्धन (मथुरा) में गिरिराज की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गोल्फ कार्ट में बैठकर सातकोसी गिरिराज परिक्रमा पूर्ण की। दो दिवसीय मथुरा प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल गोवर्धन में पूजा अर्चना करने पहुंची। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार सुबह नौ बजे हेलिकाप्टर से मथुरा के गोवर्धन स्थित डीएवी इंटर कालेज ग्राउंड में बने हेलीपैड पर उतरीं। जहां जिला प्रशासन ने राज्यपाल की अगवानी की। हेलीपैड से भारी सुरक्षा के बीच वे कार से गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंची। राज्यपाल ने मंदिर पर गिरिराज शिला का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पर सेवायत राजकुमार शर्मा व देवेन्द्र शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा कराई। सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक ने राज्यपाल को गिरिराज जी का दुपट्टा ओढ़ाया। मंदिर पर पूजा के बाद राज्यपाल ने गोल्फ कार्ट में सवार होकर गिरिराज जी की सातकोसी परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने जतीपुरा मुखारविंद मंदिर व मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पर पूजा की। राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। राज्यपाल की सुरक्षा को देखते हुए एनआईए टीम समूचे मंदिर परिसर में तैनात रही। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in