two-writers-of-jodhpur-will-get-kamla-goinka-sahitya-award
two-writers-of-jodhpur-will-get-kamla-goinka-sahitya-award

जोधपुर के दो साहित्यकारों को मिलेगा कमला गोइंका साहित्य पुरस्कार

जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। कमला गोइन्का फाउण्डेशन के संपूर्ण भारत के हिन्दी व राजस्थानी साहित्यकारों को वर्ष 2020-2021 के तहत मिलने वाले पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। ये पुरस्कार हिन्दी व राजस्थानी भाषा में लिखित व प्रकाशित पुस्तकों तथा साहित्यकारों के साहित्य के प्रति किए गए समग्र-योगदान के आधार पर दिए जाते हैं। कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्यामसुन्दर गोइन्का ने बताया कि एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी पुरस्कार जोधपुर के मीठेश निर्मोही को उनके काव्य-संग्रह मुगती के लिए दिया जाएगा। मीठेश निर्मोही राजस्थानी और हिन्दी के कवि, कथाकार आलोचक तथा अनुवादक हैं। वे राजस्थानी भाषा के संवैधानिक मान्यता के आन्दोलन से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वहीं जोधपुर की डॉ. चांदकौर जोशी को रमादेवी गोइन्का महिला राजस्थानी साहित्य पुरस्कार उनकी कहानी संग्रह उपहार के लिए दिया जाएगा। श्यामसुन्दर गोइन्का ने बताया कि कोरोना के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए पुरस्कार समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा और उक्त पुरस्कारों की राशि व स्मृति चिन्ह पुरस्कार प्राप्ताओं को उनके पते पर भिजवा दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in