Twitter handle "Rajasthan Police Helpdesk" Deputy Inspector General of Police Dr. Ravi Kumar appointed nodal officer
Twitter handle "Rajasthan Police Helpdesk" Deputy Inspector General of Police Dr. Ravi Kumar appointed nodal officer

ट्विटर हैंडल "राजस्थान पुलिस हेल्पडेस्क" के पुलिस उप महानिरीक्षक डाॅ. रवि कुमार नोडल अधिकारी नियुक्त

जयपुर,18 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान पुलिस के ट्विटर हैंडल "राजस्थान पुलिस हेल्पडेस्क" के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक( एससीआरबी) डाॅ. रवि कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (दूरसंचार व तकनीकी एवं एससीआरबी) सुनील दत्त ने बताया कि नोडल अधिकारी डाॅ. रवि कुमार राजस्थान पुलिस के ट्विटर हैंडल "राजस्थान पुलिस हेल्पडेस्क" के तहत पूछताछ प्रबंधन एवं सोशल मीडिया पर आने वाली फेक न्यूज़ खण्डन के साथ ही ट्विटर हैडेल पर प्राप्त शिकायतों के निवारण का सुपरविजन करेगें। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in