three-dead-13-injured-in-a-major-road-accident
three-dead-13-injured-in-a-major-road-accident

भीषण सडक हादसे में तीन लोगों की मौत,13 घायल

जयपुर/श्रीगंगानगर,17 फरवरी (हि.स.)। श्रीगंगानगर जिले के 23 जीबी थाना इलाके में बुधवार सुबह एक क्रूजर और स्विफ्ट कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवाया गया है। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने बताया कि घटना 23 जीबी थाना इलाके के विजयनगर गैस एजेंसी के पास की है। जहां क्रूजर सवार लोग गढ़साणा शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान क्रूजर और स्विफ्ट कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कोमलप्रीत (24) और उसकी बेटी हरलीन कौर (3) जो जो स्विफ्ट कार में सवार थे वहीं क्रूजर गाड़ी में सवार महिला रज्जो (50) की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और एम्बुलेस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in