the-three-day-festival-at-prembhaya-temple-starts-from-friday
the-three-day-festival-at-prembhaya-temple-starts-from-friday

प्रेमभाया मंदिर में त्रिदिवसीय महोत्सव शुक्रवार से शुरू

जयपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से प्रेमभाया सरकार के 81वें तीन दिवसीय महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस बार महोत्सव कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ सीमित भक्तों की मौजूदगी में मनाया जाएगा। परकोटे में होने वाले इस उत्सव में हिंदू ही नहीं बल्कि आसपास के रहने वाले मुस्लिम परिवार भी किसी न किसी रूप में आयोजन का हिस्सा बनकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया जयलाल मुंशी रास्ता स्थित युगल कुटीर में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय महोत्सव में दो अप्रेल को दोपहर एक बजे शहनाई व नगाड़ा वादन के बीच वेद मंत्रोच्चार के साथ प्रेमभाया सरकार का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद प्रेमभाया सरकार को नवीन पोशाक धारण करवा कर मनमोहक शृंगार किया जाएगा। इस मौके पर 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। प्रवक्ता लोकेश शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव के लिए युगल कुटीर के साथ जयलाल मुंशी का रास्ता को रंगीन रोशनी व केसरिया पताकाओं से सजाया जा रहा है। पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले महोत्सव में 2 व 3 अप्रेल को रात्रि 8 बजे से सम्पूर्ण रात्रि भक्ति संगीत होगा। जिसमें ख्यातिनाम गायक, वादक अपनी हाजिरी लगाएंगे। 3 व 4 अप्रेल को दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक महिला मंडलों की ओर से भक्ति संगीत होगा। 4 मार्च को शाम 7 बजे से संपूर्ण रात्रि नगर कीर्तन निकाला जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in