the-performance-of-classical-music-on-the-keyboard-captivated-the-audience
the-performance-of-classical-music-on-the-keyboard-captivated-the-audience

कीबोर्ड पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोहा

जयपुर,22 मार्च(हि.स.)। जवाहर कला केंद्र में आर्टिस्ट कोलेबोरेशन सीरीज एपिसोड-3 के तहत आयोजित 'नाद-निनाद'- म्यूजिकल प्रस्तुतियों की वर्चुअल सीरीज के अंतिम दिन, पंडित विजय चंद्र द्वारा कीबोर्ड पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत 'राग देश' में 'आलाप जोड़ झाला' की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद 'राग रूपक' और 'तीन ताल' प्रस्तुत किया गया। इस दौरान, दर्शकों को कीबोर्ड पर हिंदूस्तानी शास्त्रीय संगीत सुनने का अवसर मिला। कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार और जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम जेकेके के फेसबुक पेज पर प्रदर्शित किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक (एडमिन.), जेकेके, डॉ. अनुराधा गोगिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। गौरतलब है कि पंडित विजय चंद्र प्रयागराज के क्लासिकल कीबोर्ड आर्टिस्ट हैं। एक मॉर्डन इंस्ट्रूमेंट में एक्सपर्ट होने के बावजूद, उन्होंने हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक के आकर्षण और गरिमा को बनाए रखा है। उन्होंने हाल ही में थाईलैंड, बैंकॉक, कंबोडिया, लाओस सहित अन्य स्थानों में भी परफॉर्म किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in