the-clouds-stopped-the-rays-of-the-sun-the-mercury-fell
the-clouds-stopped-the-rays-of-the-sun-the-mercury-fell

बादलों ने रोकी सूर्य की तल्ख किरणें, पारा गिरा

जोधपुर, 06 मई (हि.स.)। मारवाड़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लगातार बढ़ रहे पारे से आमजन गर्मी से परेशान होने लगा है। मौसम विभाग में आगामी दो दिनों में अंधड़ बारिश के संकेत दिए है। इसका असर गुरूवार को देखने को मिला है। आज मौसम में बदलाव आने से आसमां में छा रहे बादलों से पारा गिरने लगा है। सूर्यदेव की तल्ख लग रही किरणों से भी कुछ परेशानी कम हुई है। हालांकि उमस भरी गर्मी का अहसास बना हुआ है। पारा भी 38 डिग्री के आस पास बना हुआ है। गुरूवार की सुबह जोधपुर में मौसम साफ था जो बाद में बदल गया। आसमान में हल्के बादल छा गए। इसके साथ ही दोपहर तक धूप छांव का खेल चलता रहा। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर व पंखों का सहारा लेते दिखाई दिए। समूचे मारवाड़ में कमोबेश मौसम का हाल ऐसा ही बना हुआ है। बादलों के छाने से पारे का उछाल रूका है। आगामी दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। अरब सागर से उठ रही नमी के कारण मारवाड़ में बादल बारिश का हल्का मौसम बन सकता है। साथ ही अंधड़ चलने की संभावना भी जताई गई है। हवा की रफ्तार भी 30-50 किलोमीटर तक रह सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in