strong-women-safe-women-campaign-women-should-not-be-mute-spectators-break-their-silence
strong-women-safe-women-campaign-women-should-not-be-mute-spectators-break-their-silence

सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियान: महिलाएं अपराधो के प्रति मूकदर्शक नहीं बने, अपनी चुप्पी तोडे

जयपुर,16 फरवरी (हि.स.)। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियान के तहत महिलाओ के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए बड़ी चौपड़ एवं गौरव टॉवर पर जनजागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। पुलिस उपायुक्त मेट्रो ऋचा तोमर ने कहा कि इस जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि महिलाएं घर में एवं बाहर तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अपराधों के प्रति मूकदर्शक बनकर रहती है इस चुप्पी को महिलाएं अवश्य तोड़े। कोई भी शिकायत हो तो पुलिस को अवश्य बताएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस हमेशा महिलाओ की सुरक्षा के लिए तैयार है। इधर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण जरूरी है इसके लिए जनजागृति अभियान शुरू किया गया है। निर्भया स्क्वॉड घर-घर जाकर अलख जगा रही हैं। इस अवसर पर ट्रांस वेलफेयर सोसायटी की बालिकाओं ने बडडी चौपड़ एवं गौरव टॉवर पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। निर्भया स्क्वॉड एवं सोसायटी की बालिकाओ ने श्लोगन लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in