strong-women-safe-women-campaign-made-aware-by-taking-oath-on-behalf-of-women-policemen-in-schools-and-colleges
strong-women-safe-women-campaign-made-aware-by-taking-oath-on-behalf-of-women-policemen-in-schools-and-colleges

सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियानः महिला पुलिसकर्मियों की ओर से स्कूूलों एवं काॅलेजों में शपथ दिलाकर किया जागरूक

जयपुर,02 फरवरी हि.स.। राजधानी जयपुर में चलाए जा रहे सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियान के तहत 15 स्कूूलों एवं काॅलेजों में जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस उपायुक्त मेट्रो रिचा तोमर ने बताया कि सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके तहत मंगलवार को 15 स्कूूलों एवं काॅलेजों में जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरुरूकता कार्यक्रम के तहत हरमाड़ा थाना इलाके में बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज नेफ्ट डिफेंस एकेडमी एवं मुरलीपुरा गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में निर्भया स्क्वाड ने सेल्फ डिफेंस के गुर बालिकाओं को सिखाऐ एवं बालकों व युवाओं को नारी सम्मान के लिए शपथ दिलाई गई। पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाड टीम की नोडल अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के द्वारा महिलाओं को एवं युवाओं को कानून एवं अधिकारों के बारे में सजग किया तथा निर्भया मित्र एवं निर्भया सहयोगी भी बनाएं। वहीं सभी बालको एवं बालिकाओं को नारी सम्मान के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने बताया कि 15 फरवरी तक महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिनमें सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त व थानाधिकारी अपने क्षेत्र में इस अभियान में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां करते रहेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जेंडर सेन्सीटाइजेशन एवं महिला अपराधों में कमी लाना, महिलाओं को कानून व उनके अधिकारों की जानकारी देना है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in