state-president-is-not-the-face-of-chief-minister-kataria
state-president-is-not-the-face-of-chief-minister-kataria

प्रदेशाध्यक्ष ही मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होता : कटारिया

जयपुर, 22 जून (हि.स.)। प्रदेश भाजपा में चल रही आपसी बयानबाजी के बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बयान ने भाजपा खेमे में सियासी हलचल बढ़ा दी है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में कार्यसमिति की बैठक के दौरान पत्रकारों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ही मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होता है। ऐसा बहुत कम हुआ है जो प्रदेशाध्यक्ष होता है वो ही मुख्यमंत्री बना हो। भाजपा में व्यक्ति तय नहीं करता कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। गुटों में बंटी भाजपा में पिछले कुछ दिनों से विधायक और संगठन के पदाधिकारी खुलकर बयानबाजी कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी बयानबाजी कर राजस्थान जीतने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की वकालत कर रहे हैं। कटारिया ने मंगलवार को साफ कर दिया कि प्रदेश भाजपा में काम करने के लिए भाजपा में बहुत चेहरे है। चुने हुए विधायक और संसदीय दल ही मुख्यमंत्री तय करता है। वसुंधरा राजे के समर्थन में आ रहे विधायक और पूर्व विधायकों के बयान पर कटारिया ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री बनाने का सीजन नहीं आया नहीं है, न ही चुनावों की तारीख आई है। पार्टी तय करेगी कि किसके नेत्तृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in