shifted-seven-prisoners-to-another-jail
shifted-seven-prisoners-to-another-jail

सात बंदियों को दूसरी जेल में किया शिफ्ट

जोधपुर, 30 मई (हि.स.)। जोधपुर केंद्रीय कारागार से सात बंदियों को दूसरी जेलों में भेजा गया है। ऐसा सुरक्षा कारणों को लेकर बताया गया है। चार बंदियों को अजमेर की हाई सिक्युरिटी जेल में और तीन बंदियों को कोटा व दौसा जेल मेें शिफ्ट किया गया है। इनमें कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नाई गैंग से जुड़े गुर्गेंं भी शामिल बताए जाते है। जेल सूत्रों के मुताबिक सात बंदियों को दूसरी जेलों में स्थानातंरित किया गया है। इनमें चार को अजमेर और तीन को कोटा व दौसा जेल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि जेल में लगातार अवांछनीय गतिविधियां बढ़ती जा रही है। जिसके बाद से जेलों में हार्डकोर अपराधियों को दूसरी जेलों में शिफ्टिंग की तैयारी काफी समय से चल रही थी। हिन्दुस्थान समाचार/ सतीश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in