second-phase-of-bjp-training-camp-begins-workers-told-the-organization39s-policy-and-history
second-phase-of-bjp-training-camp-begins-workers-told-the-organization39s-policy-and-history

भाजपा प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण शुरू : कार्यकर्ताओं को बताई संगठन की रीति-नीति व इतिहास

जोधपुर, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी अखिल भारतीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर योजना, 2021 के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर का मण्डल प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में त्रिपोलिया मण्डल, लाल सागर मण्डल, महामंदिर मण्डल, राइकाबाग मण्डल, चैपासनी मण्डल व प्रतापगर मण्डल में किया गया। मण्डल अध्यक्षों ने अपने-अपने मण्डल क्षेत्रों में कोविड-19 की पालना के अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित किया। जिसमें मण्डल में निवास करने वाले जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे। प्रथम दिन आयोजित विभिन्न पांच सत्रों में संगठन की रीति नीति, इतिहास सहित वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से कार्यकर्ताओं को रू-ब-रू कराया गया। मण्डल प्रशिक्षण के शुभारम्भ में भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर वक्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर एकस्वर में वन्देमातम गाया गया। इसके पश्चात् कार्यकर्ताओं को भाजपा का वर्ग गीत नवीन पर्व के लये नवीन प्राण चाहिये...।, का गुनगान कराया गया। इसके पश्चात् जनसंघ से लेकर अब तक के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों के कठिन परिश्रम और मेहनत का विवरण दिया गया। प्रताप नगर मण्डल में प्रशिक्षण से पहले कार्यकर्ता पूर्व मंत्री वयोवृद्ध भाजपा नेता मोहन मेघवाल के निवास पहुंचे और उनका भाजपा का दुपट्टा स्वागत किया। मण्डल प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण में पांच सत्रों के सफल आयोजन हेतु त्रिपोलिया में मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्रराज सिंघवी, राइकाबाग भवानीसिंह शेखावत, महामंदिर मनीष परिहार, चैपासनी में ललित पारवानी तथा लाल सागर में महामंत्री महेश व्यास की अध्यक्षता में तथा प्रताप नगर मण्डल में देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता व दलपत वैष्णव के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची एवं प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक अशोक व्यास ने सभी छह प्रशिक्षण शिविरों की मॉनिटरिंग की। प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, महापौर वनिता सेठ, प्रशिक्षण शिविरि के संयोजक अशोक व्यास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरताराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष, देहात घनश्याम डागा व जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापड़िया द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर महापौर सुश्री वनिता सेठ, पूर्व मण्डल महामंत्री पंकज अवस्थी, प्रदेश ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा राजेन्द्र बोराणा, वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेश लोहिया, पूर्व महामंत्री देवराज बोहरा, पार्षद अजय जोशी उद्बोधन दिया। तृतीय सत्र में 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं हमारा दायित्व विषय पर महापौर वनिता सेठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरताराम देवासी, पूर्व जिला महामंत्री देवराज बोहरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयंत सांखला, पार्षद रेंवतसिंह इंदा, पूर्व जिला अध्यक्ष देहात घनश्याम डागा ने उद्बोधन दिया। चतुर्थ सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा विषय पर प्रदेश ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, पार्षद अजय जोशी, मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, पूर्व पार्षद भंवर प्रजापत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश लोहिया व पर्वू मण्डल महामंत्री पंकज अवस्थी ने उद्बोधन दिया। पांचवें सत्र में व्यक्तित्व विकास विषय पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयंत सांखला, जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापडिय़ा पूर्व पार्षद गिरीश माथुर, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी के मनीष पुरोहित व पूर्व प्रदेश संयोजक उद्याग प्रकोष्ठ के अशोक बाहेती ने उद्बोधन दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in