satyagraha-on-foot-march
satyagraha-on-foot-march

सत्याग्रह पैदल मार्च निकाला

जोधपुर, 27 जून (हि.स.)। जोधपुर में वाइल्ड बायोडायवर्सिटी को बचाने के लिए रविवार को पर्यावरण प्रेमियों ने सत्याग्रह पैदल मार्च किया। प्रर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यहां की जैव विविधता, यहां के केर, कुमटिया, यही की खेजडियों के प्रोडेक्ट, गिलोय अश्व गंधा जैसे औषधीय प्लांट ने कोरोना से बचाया। यहां की बायोडायवर्सिटी से इम्युनिटी बनी रही ऐसे में इन वन को संरक्षित करना ज़रुरी है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि जोधपुर के पहाड़ी क्षेत्र में भूतनाथ वंनखंड क्षेत्र में रेयर प्लांट एनिमल्स, बर्डस, रैप्टायल भी है ऐसे में अतिक्रमण की भेंट चढ रहे इस क्षेत्र के संरक्षण का संदेश देने के लिए पैदल मार्च किया गया। पर्यावरण प्रेमी दिनेश थानवी ने बताया कि भूतनाथ, जब्बर नाथ महावदेव, एकलिंग जी, आदि क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। इस क्षेत्रों में बकरा मंडी, प्रताप नगर, कबीर नगर और चांद पोल क्षेत्र से लोग पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण कर अतिक्रमण कर रहे है ऐसे में यहां औषधियां खतम हो रही है साथ ही यहां के वन्यजीवों के लिए भी खतरा बना हुआ है। पर्यावरण प्रेमी शरद पुरोहित ने बताया कि इस क्षेत्र में पोरक्युपाईन जैसे संरक्षित प्रजाती के वन्य जीवों सहित यहां सांपों की विभिन्न प्रजातियां है। यह क्षेत्र जोधपुर के लिए एक ऑक्सीजन फैक्टरी के रुप में कार्य करता है। कोरोना काल में हर व्यक्ति को पर्यावरण के महत्व को अच्छे से समझ चुका है ऐसे में जन जागृति के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रोफेसर अनिल छंगाणी ने बताया कि थार की बायोडायवर्सिटी अपने आप में एक अलग महत्व रखती है। जोधपुर में भी जैव विविधता से भरपूर यहां की पहाड़ी क्षेत्र है। और जैव विविधता इम्युनिटी बनाए रखती है। इसलिए इन वन क्षेत्रों को अब बचाने की आवश्यकता है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in